हर कदम मेरा जीत की ओर होगा
बाधाओं के शिखर होंगे ,
मुश्किलों का कहर होगा ,
परेशानियों का ढेर होगा ,
फिर भी हर कदम मेरा जीत की ओर होगा ।
राह में गहरे गड्ढे भी होंगे ,
लहरों में मुझे डुबाने का शोर भी होगा ,
हवाओं में मुझे गिराने का जोर भी होगा ,
फिर भी हर कदम मेरा जीत की ओर होगा ।
असफलताओं के ढेर भी होंगे ,
संकल्प हिलाने को मेरा बाधाओं का प्रयास भी बेजोर होगा ,
मेरे गिरने पर हसने का कुछ को इंतजार भी जरूर होगा ,
फिर भी हर कदम मेरा जीत की ओर होगा ।
असफलताओं , बाधाओं से ना मेरे सपने खंडित होंगे ,
हर बार गिरने पर मेरा उठने का प्रयास जरूर होगा ,
हैं यकीन मेरी सफलता का भी एक दिन शोर होगा ,
क्योंकि हर कदम मेरा जीत की ओर होगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें